मिलिट्री जैसी यूनिफार्म पहने बंदूकधारियों को लेकर किसान के घर कुर्की करने पहुंच रहा विधुत मंडल!


पिपरिया-:एक ओर अन्नदाता के लिए शिवराज सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं तो वही दूसरी ओर विधुत मंडल इन दिनों अपना बकाया बिजली बिल वसूलने के लिए मिलिट्री जैसी यूनिफार्म पहने  बंदूकधारियों को लेकर किसान के घर जा चल-अचल सम्पत्ति की कुर्की कर रहा हैं।मंडल अधिकारियों का कहना हैं कि कई वर्षों से जिनका बिजली बिल बकाया हैं।उनको कई बार नोटिस दिया गया था।परंतु राशि जमा नहीं होने पर कुर्की की कार्यवाही की जा रही हैं।पिपरिया इलाके में पहली बार ऐसा हो रहा हैं कि विधुत मंडल बंदूकधारियों को साथ रख कर किसान के घर बिल राशि वसूलने जा रहा हैं।किसानों की माने तो इस तरह वसूली अभियान में  बंदूकधारियों को साथ लाकर विधुत मंडल आखिर क्या बताना चाहता हैं। मंडल के कुर्की दल के साथ चल रहे यह गन मैंन मिल्ट्री जैसी पोशाक पहन कर गांव में जा रहे हैं।इस दौरान किसान का ट्रेक्टर-मोटरसाइकिल सहित कई चीजों को कुर्क किया जा रहा हैं।ऐसे में किसान विरोध करता हैं। इलाके को नजदीक से समझने वालों की माने तो इस तरह से बंदूकधारियों के गांव में जाने और किसान की कुर्की करने के प्रकरण में किसी दिन लॉ एंड आर्डर की स्थिति बिगड़ सकती हैं।जिम्मेदारो को कानून-व्यवस्था को लेकर सतर्क रहना पड़ेगा।वही विधुत मंडल के अधिकारियों को भी विशेष सतर्कता बरतनी होगी।

:-क्या जिम्मेदारी होगी तय-:

आखिर विधुत मंडल ने किसानों की कुर्की करने की नोबत क्यों आने दी।इस बात को इलाके के जनप्रतिनिधीयों को समझना होगा।आखिर क्यों बिलों की राशि को इतना बढ़ने दिया गया।जबकि समय-समय पर यदि Je और लाइन मैन बिजली बिल जमा कराने का प्रयास करते तो यह राशि इतनी न बढ़ती।विधुत मंडल को उन जिम्मेदारो पर भी कार्यवाही करनी चाहिए।जिनने अपना काम ईमानदारी से न कर विधुत मंडल के राजस्व को चूना लगाया हैं।

No comments

Powered by Blogger.