मास्क चैकिंग में भय का माहौल बना रही नगर पालिका,जनता परेशान!



:पिपरिया: शहर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिए नगर पालिका शहर के ह्रदय स्थल मंगलवारा चौराहे पर रोजाना मास्क की चेकिंग कर रही हैं।इस चैकिंग में नगर पालिका के करीब 2 दर्जन दैनिक वेतन भोगियों को लगाया जाता हैं।पुलिस की मौजूदगी में हो रही इस चैकिंग में काफी भय का माहौल बनाया जा रहा हैं।जाहिर हैं कि जो लोग मास्क नहीं पहने रहते हैं।वह चैकिंग के दौरान जल्दी गाड़ी निकालने के चक्कर में रहा करते हैं।ऐसे में नगर पालिका के यह दैनिक वेतन भोगी इनके पीछे दौड़ पड़ते हैं।कई बार तो दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना से बाल बच रहे हैं।वही आम जनता का कहना हैं कि नगर पालिका को कोरोना संकट के समय जनता की मदद करना चाहिए।नगर में सेनेटाइजर छिड़काव अभियान चलाया जाना चाहिए परंतु इसके उलट नगर पालिका तो जनता से मुख्य बाजार में मास्क नहीं पहनने पर वसूली करने में जुटी हैं।वही नागरिकों की माने तो हर रोज नगर पालिका हजारो रुपये चालान के माध्यम से वसूल रही हैं।परन्तु मास्क का वितरण तक नहीं कर रही हैं।जबकि जनहित कार्यो में नगर पालिका को ऐसा करना चाहिए। नपा कर्मी अभिषेक दुबे का कहना हैं कि कई बार वाहन चालक गालियां दे कर भाग जाते हैं।उनको पकड़ना पड़ता हैं।मौक़े पर ऐसे लोगों के चालान भी काटे जा रहे हैं जो मास्क की जगह गमछा बांधे रहते हैं।नगर पालिका की मास्क चैकिंग अभियान को देखने वालों का कहना हैं कि नपा कर्मचारी खुद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते हैं।

No comments

Powered by Blogger.