जनता खोज रही उन नेताओं को जो हर कार्यक्रम में लगाते हैं झाड़ू!


पिपरिया-:शहर में धनतेरस पर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी।दीपावली जैसे पर्व पर लोगों के घरों के सामनेे कचरा पड़ा रहा।जिससे नागरिकों में काफी आक्रोश हैं।जनता के अनुसार लगभग 3 साल से यह सफाई कर्मचारी दीपावली पर हड़ताल कर आम लोगों को परेशान किया करते हैं।वही इस परेशानी में अब जनता उन भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधीयों को भी तलाश रही हैं।जो समय समय पर सफाई अभियान चलाने का दिखावा कर फोटो सेशन करवाया करते हैं।जागरूक नागरिको का कहना हैं कि ऐसे समय जब नगर पालिका के सफाई कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं तो फिर इन नेताओं और उनकी पार्टी को अपना असली सफाई अभियान चलाना चाहिए।वही हड़ताल पर गए सफाई वालो की माने तो नगर पालिका वेतन नहीं बांट रही हैं।हमें भी तो दीपावली जैसा पर्व मनाना हैं।हड़ताल के चलते सारे शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहे  SDM मदन सिंह रघुवंशी, तहसीलदार राजेश बौरासी सहित नगर पालिका के अन्य स्टाफ ने मुख्य बाजार में अपने हाथों से कचरा साफ कर उसको नगर पालिका की ट्राली में भरा हैं।सीमेंट रोड पर तो नव दुर्गा उत्सव समिति के सक्रीय सदस्यों ने निजी ट्राली में कचरा भर कर सफाई अभियान चलाया।
जनता का कहना हैं कि जिन जनप्रतिनिधीयों को हमने वोट दिया वह नेता तो ऐसे मुश्किल समय में गायब हो जाते हैं।जबकि हमारे सांसद-विधायक और नगर पालिका अद्यक्ष को ऐसे समय में सफाई कर्मचारियों को समझना था।क्योंकि दीपावली सबसे बड़ा पर्व हैं।

No comments

Powered by Blogger.