ईद की बधाई,नगर पालिका ने फ्लेक्स में नहीं लगाई सांसद-विधायक की फोटो!



पिपरिया।नगर में इन दिनों फ्लेक्स वार छिड़ा हुआ हैं।हर पर्व पर नगर पालिका जनता की गाढ़ी कमाई से अपने नेताओं का चेहरा चमकाने में लगी हुई हैं।शहर में भले ही लोगों को मूलभूत सुविधा नहीं मिल पा रही हो परंतु नगर पालिका में बैठे जनप्रतिनिधीयों को चौराहे पर अपना फोटो हर 15 दिनों में लगवाना हैं।ऐसा ही फ्लेक्स ईद के मौके पर मंगलवारा चौक पर नगर पालिका ने लगवाया हैं।इस फ्लेक्स में इलाके के सांसद राव उदय प्रताप सिंह एवं विधायक ठाकुरदास नागवंशी के फोटो नहीं लगाए गए हैं।जबकि इसमें नगर  पालिका अद्यक्ष-उपाद्यक्ष सहित सभी भाजपा-कांग्रेस पार्षदों और CMO का फोटो लगाया गया हैं।इसके पहले नगर पालिका द्वारा लगाए गए ऐसे फ्लेक्स में सांसद और विधायक के फोटो रहते थे।परंतु इस बार ऐसा नहीं हो पाया हैं।जबकि नगर पालिका में भाजपा का बहुमत हैं।वही भाजपा सूत्रों की माने तो नगर पालिका अद्यक्ष राजीव जायसवाल और विधायक ठाकुरदास नागवंशी अलग-अलग गुट से आते हैं।जो भाजपा की राजनीति में आपस में धुरविरोधी हैं।परंतु सांसद राव का फोटो नहीं लगाना आम भाजपा कार्यकर्ताओं को भी समझ नहीं आ रहा हैं।जबकि राव ने तो भाजपा जिला अद्यक्ष चुनाव के समय खुल कर हरिशंकर जायसवाल का साथ दिया था।परंतु इसके बाद भी नगर पालिका अद्यक्ष राव को अब तव्वजों नहीं दे रहे हैं।
*CM की फोटो नहीं होने पर कांग्रेसी मौन*
ईद की मुबारकबाद देते नगर पालिका फ्लेक्स में न तो मुख्यमंत्री कमलनाथ का और न ही नगरीय निकाय मंत्री जयवर्धन सिंह का फोटो लगाया गया हैं।परंतु इस बात का विरोध किसी भी कांग्रेसी नेता ने नहीं किया हैं।वही परिषद में भाजपा का कब्जा होने के कारण अधिकारी भी CM और नगरीय निकाय मंत्री को तक कुछ नहीं समझ रहे हैं।

No comments

Powered by Blogger.