राहुल गांधी की आम सभा के 8 दिन बाद भी नहीं हटे RNA से बैरिकेट्स!

राहुल गांधी की आम सभा के 8 दिन बाद भी नहीं हटे  RNA से बैरिकेट्स!


पिपरिया-:1 मई को नगर के एक मात्र खेल मैदान पर कांग्रेस अद्यक्ष राहुल गांधी की आम सभा का आयोजन किया गया था।वही इस सभा के 8 दिन बाद भी नगर के एक मात्र खेल मैदान RNA स्कूल ग्राउंड में लगे सैकड़ो बैरिकेट्स को हटाया नहीं गया हैं।इसके चलते खेल मैदान पर सभी खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई हैं।गर्मी की छुट्टीयो के चलते यंहा सुबह-शाम सैकड़ो बच्चे एवं युवा खेला करते हैं।परंतु पिछले 10 दिनों से यंहा कोई गतिविधी नही चल पा रही हैं।बच्चों को फुटबाल की ट्रेनिंग देने वाले युवा सूरज राजपूत का कहना हैं कि मुश्किल से बच्चों को मोबाईल-कंप्यूटर से अलग कर खेल मैदान पर लाते हैं।परंतु ऐसे आयोजन खेल मैदान को नुकसान पहुंचा रहे हैं।शहर के खेल प्रेमियों ने 8-10 दिन बाद भी बैरिकेट्स नहीं हटाने की कड़ी निंदा की हैं।वही दूसरी ओर जिला कलेक्टर ने तो कार्यक्रम के बाद मैदान में हुए गड्ढो को भरवाने की बात कही थी।परंतु RNA खेल मैदान पर तो अभी तक कचरा ही फैला हुआ हैं।

No comments

Powered by Blogger.