पिपरिया की बालिका के साथ हुई दरिंदगी पर मौन रहा भाजपा महिला मोर्चा,सरकार बदलते ही छेड़खानी को लेकर ज्ञापन सौंपने पहुंचा
पिपरिया की बालिका के साथ हुई दरिंदगी पर मौन रहा भाजपा महिला मोर्चा,सरकार बदलते ही छेड़खानी को लेकर ज्ञापन सौंपने पहुंचा!
पिपरिया-:नेताओ के जीवन में राजनीति जो करा दे वो बहुत ही कम नजर आता हैं।विधान सभा चुनाव के ऐन पहले शहर की मासूम बिटिया को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म कर मौत के घाट उतारने की घटना ने इलाके के हर नागरिक को अंदर से झकझोर दिया था।बिटिया को न्याय दिलाने के लिए आम नागरिक भी सड़क पर उतर आया था।परन्तु उस समय सत्ता धारी दल भाजपा के नेताओ और नेत्रियों का कही कोई अता पता तक नहीं था।आम नागरिकों सहित हर कोई ने नगर के मुख्य मंगलवारा चौक पर चक्का जाम तक कर दिया था।परंतु सत्ता की बेड़ियों से जकड़े भाजपा नेता उस समय किसी आंदोलन में शामिल नहीं हो पाए थे।परंतु अब सूबे में सरकार बदलते ही भाजपा की महिला मोर्चा नेत्रियों को शहर के हर थाना इलाके में बालिकाओ के साथ छेड़छाड़ की घटना दिखने लगी हैं।बुधवार को महिला मोर्चा की चुनिंदा नेत्रियों ने मंगलवारा थाना,स्टेशन रोड थाना,जीआरपी थाना और आरपीएफ थाना पहुंच कर यंहा के इंचार्ज को ज्ञापन सौंप कर छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की हैं।वही आम जनता सहित पुलिस वालों का कहना हैं कि इस इन नेत्रियों के अनुसार सभी थाना छेत्रो में छेड़छाड़ की घटना अचानक बढ़ गई हैं।यह सभी आरोप राजनीति से प्रेरित हैं।वही शहर के जागरूक लोगों का कहना हैं कि यह नेत्रियां उस दिन कंहा गई थी।जब एक अबोध बालिका की लाश दुष्कर्म के बाद बरामद हुई थी।

Leave a Comment