Header Ads

Header ADS

जिनके एक इशारे पर कभी कलेक्टर रेस्ट हाउस में मिलने आ जाया करते थे आज उन नेताओ से डिप्टी कलेक्टर ले रहे ज्ञापन

जिनके एक इशारे पर कभी कलेक्टर रेस्ट हाउस में मिलने आ जाया करते थे आज उन नेताओ से डिप्टी कलेक्टर ले रहे ज्ञापन!

होशंगाबाद-:एक समय में भाजपा के नेताओ का रुतबा ऐसा था कि यदि कोई छोटी से छोटी बात करना हो तो कलेक्टर को वह रेस्ट हाउस या सर्किट हाउस में बुलावा लिया करते थे।परंतु सरकार गई और उसके साथ यह रुतबा भी चला गया अब तो सूबे की कांग्रेस सरकार के खिलाफ ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट जाना पड़ता हैं तो वही ज्ञापन लेने के लिए भी डिप्टी कलेक्टर ही आ रहे हैं।ऐसा ही नजारा शुक्रवार को जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट में देखने को मिला जंहा पर भाजपा नेताओं में शामिल पूर्व विधानसभा अद्यक्ष व वर्तमान विधायक डॉ सीतासरन शर्मा,सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा,पूर्व विधायक एवं भाजपा जिला अद्यक्ष हरि शंकर जायसवाल पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन देने पंहुंचे थे परंतु ज्ञापन लेने के लिए डिप्टी कलेक्टर आर.एस बघेल आए।गौरतलब हैं कि मध्य प्रदेश में तो कांग्रेस की सरकार हैं परंतु होशंगाबाद जिले की 4 सीटों पर आज भी भाजपा का कब्जा हैं।वही जानकारों की माने तो कांग्रेस सरकार और भाजपा की विधायक संख्या में ज्यादा अंतर नहीं हैं।यदि यह विधायक चाहें तो इनका रुतबा अभी भी अपनी सरकार जैसा रह सकता हैं।

No comments

Powered by Blogger.