Google Analytics पिपरिया के मंगलवारा चौराहे पर लगा पोस्टर "सिलारी को पाकिस्तान न बनाओ"! - Pipariya Peoples latest News update

पिपरिया के मंगलवारा चौराहे पर लगा पोस्टर "सिलारी को पाकिस्तान न बनाओ"!

पिपरिया के मंगलवारा चौराहे पर लगा पोस्टर "सिलारी को पाकिस्तान न बनाओ"!

पिपरिया-:शहर के मुख्य मंगलवारा चौराहे पर  एक खम्बे में हाथ से लिखा लगा पोस्टर आम लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ हैं।इस पोस्टर में लिखा हैं कि सिलारी में सरकारी जमीन पर किसी को अतिक्रमण करने की मंजूरी नहीं हैं।सरपंच और पटवारी किसी को जमीन का पट्टा न दें।आगे लिखा हैं कि सिलारी को पाकिस्तान न बनाओ यंहा आने-जाने में कन्याओं को डर न लगें। हाथ से लिखे।इस पोस्टर के दूसरी ओर भी कई बातें लिखी हैं।पोस्टर मुख्य चौराहे पर थाने से मात्र 20-30 मीटर की दूरी पर लगाया गया हैं।इस खम्बे के पास स्थित दुकानदारों से पोस्टर लगाने वाले का नाम पूछा गया तो उनने बताया कि उनके सामने कोई पोस्टर नहीं लगा हैं।वही थाने के इतने पास होने के बाद भी ऐसे पोस्टर का लगना कहीं न कही पुलिस के खुफिया तंत्र की लापरवाही दर्शा रहा हैं।

No comments

Powered by Blogger.