नगर पालिका के कार्यक्रम फ्लेक्स में न मुख्यमंत्री को जगह मिली न नगरीय निकाय मंत्री को!

नगर पालिका के कार्यक्रम फ्लेक्स में न मुख्यमंत्री को जगह मिली न नगरीय निकाय मंत्री को!

पिपरिया।सूबे में भले ही सत्ता पलट करते हुए कांग्रेस सरकार में बैठ गई हो परंतु नेताओ और अधिकारियों के दिल से भाजपा नहीं निकल पा रही हैं।नगर पालिका पिपरिया द्वारा शालेय खेल प्रतियोगिता का आयोजन लाखो रुपये खर्च कर RNA ग्राउंड पर किया जा रहा हैं।कार्यक्रम शुभारंभ के अवसर पर भव्य मंच बना कर अतिथियों का स्वागत सत्कार तो किया गया परन्तु इस मंच पर लगे होर्डिंग से सूबे के मुखिया कमलनाथ और नगरीय निकाय मंत्री जयवर्धन सिंह की फोटो नहीं लगाई गई।दरअसल नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा हैं जिसके चलते कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्री की फोटो नहीं लगवाई गई हैं।वही स्थानीय विधायक से लेकर इस फ्लेक्स में नगर पालिका अद्यक्ष, उपाद्यक्ष,जनपद अद्यक्ष, मण्डी अद्यक्ष तक के फोटो लगे हैं।वही नगर पालिका CMO तक ने अपना स्वयं का फोटो इस कार्यक्रम फ्लेक्स में लगवा लिया हैं परंतु वह मुख्यमंत्री और नगरीय निकाय मंत्री की फोटो लगवाना भूल गए हैं।वही इस फ्लेक्स में अपने मुख्यमंत्री और नगरीय निकाय मंत्री का फोटो नहीं लगने की आपत्ति किसी भी कांग्रेस पार्षद ने नहीं ली हैं।क्योंकि इस फ्लेक्स में कांग्रेस के सभी पार्षदों का फोटो लगवा दिया गया हैं।आम जनता का कहना हैं कि कांग्रेस पार्षदों को वैसे भी सिर्फ खुद का खयाल रखना आता हैं।वही इस विषय में जब CMO विनोद कुमार प्रजापति से पूछा गया तो उनका कहना था कि मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया हैं।यदि कोई शिकायत करता हैं तो कार्यवाही करी जाएगी।जबकि इस बैनर में स्वयं CMO का फोटो भी लगा हैं।कार्यक्रम शुभारम्भ के पूरे समय CMO मौजूद रहे परंतु अब वह अपनी ज़िमेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।

No comments

Powered by Blogger.