कांग्रेस जिला अद्यक्ष आंदोलन में नहीं हुए शामिल,उजागर हुई गुटबाजी!

कांग्रेस जिला अद्यक्ष आंदोलन में नहीं हुए शामिल,उजागर हुई गुटबाजी!

होशंगाबाद।कांग्रेस  जिला अद्यक्ष कपिल फौजदार इन दिनों उन कांग्रेस कार्यकर्ताओं से घरों-घर जा कर मिल रहे हैं।जिनने शुक्रवार को जिले में आये सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को काले झंडे बताने का प्रयास किया और उन कार्यकर्ताओ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। कांग्रेस जिला अद्यक्ष फौजदार ने अपनी फेसबुक बॉल पर लिखा हैं कि वह तबियत खराब होने के कारण गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ताओ से मिलने नहीं पहुंच सके थे।परंतु वह शनिवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मिलने उनके घर पहुंचे हैं।वही मुख्यमंत्री का विरोध करने के आंदोलन में कांग्रेस जिला अद्यक्ष की अनुपस्थिति उस समय रही। जब आने वाले 2 महीने में सूबे के चुनाव होने हैं।इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस के आम कार्यकर्ताओ में भारी नाराजगी देखने को मिल रही हैं।कार्यकर्ताओ का कहना हैं कि धरना-प्रदर्शन हो या विरोध प्रदर्शन पुलिस के लाठी डंडे हम खाते हैं और अचानक एक ऐसे नेता को जिला अद्यक्ष बना दिया जाता हैं जो एक व्यापारी हैं। कार्यकर्ताओं का कहना हैं कि इस तरह के आंदोलन के समय अक्सर फौजदार बीमार हो जाया करते हैं यह कोई नई बात नहीं हैं।
वही कपिल फौजदार के इस प्रमुख आंदोलन में शामिल नहीं होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ और आम जनता को पूर्व जिला अद्यक्ष पुष्पराज पटेल का कार्यकाल याद आता हैं जो अकेले ही पूरे जिले में भाजपा नेताओं के  विरोध में खड़े हो जाते थे।परंतु कांग्रेस की गुटीय राजनीति ने पुष्पराज पटेल को जिला अद्यक्ष पद से हटा कर एक सुकुमार को जिले की कमान सौंप दी हैं।वही फौजदार की जिला कार्यकारणी भी 24 घंटे में ही रद्द कर दी गई थी।कांग्रेस की इसी  निष्क्रियता के चलते ही भाजपा पूरे जिले में चुनाव के पहले ही बढ़त बनाती हुई दिख रही हैं।

No comments

Powered by Blogger.