वेयर हाउसों पर मेहरबान श्रम विभाग!

वेयर हाउसों पर मेहरबान श्रम विभाग!

पिपरिया-:शहर के आसपास स्थित वेयर हाउसों में हजारो मजदूर-हम्माल काम किया करते हैं।इन हम्मलों और मजदूरों के हितों की रक्षा करने के लिए सरकार द्वारा बनाए गए श्रम विभाग के अधिकारी वेयर हाउस मालिको पर मेहरबान नजर आते हैं।तब ही तो आज तक श्रम विभाग ने इन वेयर हाउसों का कभी कोई निरीक्षण नहीं किया।जबकि वेयर हाउसों में श्रम कानूनों का धड़ल्ले से मजाक उड़ाया जा रहा हैं।वेयर हाउस परिसरों में मजदूरों के लिए पीने का पानी तक नहीं हैं।इसके साथ ही इन मजदूरों को कोई भी स्वास्थ्य सुविधा नहीं हैं।यंहा तक की मजदूरों को कार्य के दौरान खुले में शौच जाना पड़ रहा हैं।वही वेयर हाउस मालिक मजदूरी भी कम दे रहे शासन के नियमानुसार कलेक्टर रेट से मजदूरी मिलनी चाहिए परंतु श्रम विभाग  की मिली भगत से मजदूर-हम्मलों को लूटा जा रहा हैं।

No comments

Powered by Blogger.