नहीं हुआ अधिकारियों का तबादला,निराश नेता जी ने वापिस लिया इस्तीफा!

नहीं हुआ अधिकारियों का तबादला,निराश नेता जी ने वापिस लिया इस्तीफा!

पिपरिया-:विधान सभा चुनाव आते ही पिपरिया भाजपा में बगावत का दौर शुरू हो चुका हैं।दरअसल हाल ही में अधिकारियों की भर्रा शाही के खिलाफ भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक जोशी ने हाल ही में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।जोशी के इस्तीफे के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया था।आनन फानन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जोशी के घर पहुंच कर उनको मानने का भरसक प्रयास किया था।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक जोशी का कहना था कि प्रशासन सहित बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी कार्यकर्ताओ की बात नहीं सुन रहा हैं।वही पनारी हार में ही बिजली नहीं मिलने के कारण जोशी के खेत पर धान के लगे रोपे तक सुख रहे थे।जोशी ने पार्टी नेतृत्व के सामने बिजली विभाग के 3 अधिकारियों और SDM के तबादले की शर्त रखी थी।परंतु कई दिन बीत जाने के बाद भी जोशी के बताए किसी भी अधिकारी का तबादला नहीं हुआ इससे थक कर अशोक जोशी ने खुद ही अपना इस्तीफा वापिस ले लिया हैं।वही सूत्रों की माने तो जोशी को यह आभास हो गया था कि यदि उनने स्तीफा वापिस नहीं लिया और पार्टी ने उसे स्वीकार कर लिया तो वर्षो की पार्टी में बनी इज्जत मटिया मेट हो जाएगी।
"तबादलों को लेकर संग़ठन में मतभेद"
वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक जोशी ने  बिजली अधिकारियों और SDM के तबादले की मांग रखी थी।इन नामों को लेकर स्थानीय संगठन में मतभेद थे।ग्रामीण भाजपा मंडल अद्यक्ष पुरषोत्तम रघुवंशी और नगर भाजपा मंडल अद्यक्ष गोपाली दुदानी को SDM मदन सिंह रघुवंशी और बिजली विभाग के इंजीनियर विदुर दुबे के तबादले पर एतराज था।इन दोनों का  कहना था कि SDM एवं इंजीनियर दुबे जनहित में कार्य कर रहे हैं।यह अधिकारी सभी की बात भी मान रहे हैं।

No comments

Powered by Blogger.