सोशल मीडिया पर अपने नेताओ का बचाव नहीं कर पा रहा भाजपा IT सेल!

सोशल मीडिया पर अपने नेताओ का बचाव नहीं कर पा रहा भाजपा IT सेल!

पिपरिया-:इन दिनों सोशल मीडिया पर नगर के कई विपक्षी नेता प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अद्यक्ष का कार्टून और फर्जी फोटो अपलोड कर जम कर मजाक उड़ा रहे हैं।परंतु इस अनैतिक कृत्य का जवाब कोई भी BJP नेता या कार्यकर्ता नहीं दे पा रहे हैं।हाल ही में कर्नाटक चुनाव परिणाम के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अद्यक्ष का एक हाथ में नोटो से भरा बैग और दूसरे हाथ में बंदूक वाला फोटो बनाकर जारी किया गया परन्तु इसका कोई भी विरोध भाजपा IT सेल के पदाधिकारियों ने नहीं किया।इसी तरह समय समय पर मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह चौहान सांसद उदय प्रताप सिंह व विधायक ठाकुरदास नागवंशी को लेकर भी दुष्प्रचार किया जाता हैं।वही पिछले दिनों कृषी कर्मण अवार्ड विजेता भाजपा नेत्री अरुण जोशी और उनके परिवार को लेकर भी सोशल मीडिया पर अनर्गल आरोप लगाए गए।परंतु इस पर भी पार्टी का IT सेल मौन रहा। ऐसा नहीं हैं कि पार्टी IT सेल पदाधिकारी सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हैं।यह पदाधिकारी स्वयं का फोटो नेताओ के साथ रोज ही पोस्ट करते हैं।परंतु अपने नेताओं का समर्थन सोशल मीडिया पर नहीं करना चाह रहे हैं।वही पार्टी के अंदर भी इन IT सेल के पदाधिकारियों का विरोध शुरू हो गया हैं।एक वरिष्ठ भाजपा नेता के अनुसार हमारी पार्टी के एक युवा नेता ने इस सेल में अपने चहेतों को जिमेदारी दिलवा दी हैं।परंतु अब यह लोग काम नहीं करना चाहते हैं।वही अन्य भाजपा नेताओ की माने तो सोशल मीडिया पर पार्टी की ओर से जवाब देने का काम IT सेल का ही हैं।परंतु अब यह निष्क्रिय पड़ी हुई हैं।जिससे रोजाना पार्टी नेतृत्व की सोशल मीडिया पर खिल्ली उड़ रही हैं।

No comments

Powered by Blogger.