पुलिस ने जिला कांग्रेस अद्यक्ष को पचमढी लाकर किया नजर बंद!

पुलिस ने जिला कांग्रेस अद्यक्ष को पचमढी लाकर किया नजर बंद!

पिपरिया-:जिले के केसला ब्लाक के कीरतपुर गांव में सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुर्गी दाना इंडस्ट्रीज का शुभारंभ किया।इस दौरान जिला कांग्रेस अद्यक्ष पुष्पराज पटेल ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी।जिसको देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस जिला अद्यक्ष पटेल को पचमढी ले जाकर नजर बन्द कर दिया।पुष्पराज पटेल और उनके एक साथी को सुबह से ही पुलिस ने पचमढी में नजर बन्द किया था।जिनको शाम के समय छोड़ा गया।पटेल के अनुसार किसानों को गेंहू का पैसा समय पर नहीं मिल पा रहा हैं।वही किसान कर्ज लेकर शादी ब्याह कर रहा हैं।इस बात को जिले के चारो विधायक भी नहीं उठा रहे हैं।इसके चलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता आज मुख्यमंत्री के सामने प्रदर्शन करने वाले थे परंतु पुलिस ने पचमढी लाकर नजर बन्द कर दिया।


No comments

Powered by Blogger.