देखें पूरा वीडियो: पिपरिया में भा ज पा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच हुआ विवाद!

 पिपरिया में भा ज पा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच हुआ विवाद!
"देखें पूरा वीडियो"



पिपरिया-:मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पिपरिया में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आये थे।cm जब वापिस जाने वाले थे उसके कुछ देर पहले ही बीजेपी कार्यकर्ताओं और एडीशनल sp के बीच जमकर विवाद हो गया।दरसअल एडिशनल sp शशांक गर्ग सभी को हेलीपेड की बाउंड्री से दूर कर रहे थे।इसी बीच bjp कार्यकर्ता भड़क गए दरअसल सुबह से ही पुलिस bjp कार्यकर्ताओं को हड़का रही थी।जिसका नतीजा यह हुआ कि bjp कार्यकर्ता नाराज हो कर हेलीपेड से जाने लगे तब ही उनकी add sp से भी तीखी बहस हो गई।इस दौरान भाजपा नेता नवनीत नागपाल ने सभी को अलग अलग किया और मामले को शांत कराया।वही कार्यकर्ताओ का आरोप हैं कि पुलिस उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दे रही हैं।पुलिस ने इस बार हेलीपेड और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए थे जिससे हर कोई cm से न मिल सके।वही आम जनता का कहना रहा की पुलिस इस तरह से CM को घेर कर रखी थी की कोई भी आम जनता उनसे मिल कर कोई शिकायत न कर दें।



No comments

Powered by Blogger.