वेयर हाउसों से शिफ्ट होने लगा फर्टीलाइजर!

वेयर हाउसों से शिफ्ट होने लगा फर्टीलाइजर!


पिपरिया।शुकवार को शहर के एक वेयर हाउस में मंडी सचिव ने छापा मारा था।इसमें फर्टीलाइजर रखा हुआ था।इसके बाद से ही नागरिको ने शहर के सभी वेयर हाउसों की जांच की मांग प्रशासन से की थी।उक्त छापे से वेयर हाउस मालिको में हड़कंप मचा हुआ हैं।वही सूत्रों की माने तो कई वेयर हाउसों में फर्टीलाइजर का भारी स्टॉक रखा हुआ था।जिसको आनन फानन में खाली कराया जा रहा हैं।दरअसल प्रशासन कई विभागों के अधिकारियों को मिला कर एक टीम बना रहा हैं।जो की वेयर हाउसों की सघन जांच करेगी।इस ख़बर के बाद से ही गोदाम मालिक फर्टीलाइजर को शिफ्ट करने में दिन-रात जुटे हुए हैं।शाम होते ही इन गोदामो से फर्टीलाइजर को ट्रकों में भर कर निकाला जा रहा हैं।किसी को कोई शक न हो इसके लिए ट्रकों में तिरपाल बांध लिया जाता हैं।वही यदि प्रशासन समय रहते इन गोदामो की जांच करवा लें तो कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।दूसरी ओर पिपरिया में इस समय यूरिया की किल्लत चल रही हैं।इसी किल्लत में ऊपरी कमाई करने के लिए वेयर हाउसों में यूरिया का स्टॉक किया गया था।परंतु अब मंडी सचिव नरेश परमार की सख्ती के बाद वेयर हाउस मालिको में हड़कंप मच गया हैं।

No comments

Powered by Blogger.