पिपरिया में धान व्यापरियों की मनमानी पर किसानों ने किया हंगामा!

पिपरिया में धान व्यापरियों की मनमानी पर किसानों ने किया हंगामा!


पिपरिया:मंडी में धान खरीद रहे व्यापरियों की मनमानी के चलते किसानों ने जम कर हंगामा किया। 200 किसानों ने मंडी कार्यालय पहुंच कर सचिव नरेश परमार से शिकायत करते हुए कहा की व्यापारी ओने पौने दाम में उनकी फसल खरीद रहे हैं।एक ही व्यापारी के खरीदी में होने के कारण उनको सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं।कार्यालय में शिकायत करने आए किसानो को गंभीरता से लेते हुए मंडी सचिव ने वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर समस्या के निराकरण का प्रयास किया हैं।किसानों का आरोप हैं की व्यापारी मिल जुल कर उनको लूट रहे हैं।वही मंडी सचिव श्री परमार ने इटारसी,रायसेन, अब्दुल्लागंज,सहित कई मंडियों में धान के भाव की जानकारी ली तो पता चला की सभी जगह भाव गिर गए हैं।पिपरिया में व्यापारी 2600 रुपये के भाव से धान खरीद रहे थे।किसानों का कहना था कि धान 3 हजार रुपये बिक रही थी।परंतु अचानक व्यापारी उनकी धान कम दाम में खरीदने लगे।सचिव के अनुसार धान खरीदने वाले व्यापारियों की मीटिंग बुलाई हैं सबसे बात कर किसानों की समस्या का निराकरण करेंगें।

No comments

Powered by Blogger.