झाड़ू लगाने वाले नेताओं को तलाश रही पिपरिया की जनता!

झाड़ू लगाने वाले नेताओं को तलाश रही पिपरिया की जनता!

पिपरिया:-दीपावली सिर पर हैं।ऐसे में हर जगह साफ सफाई चल रही हैं।शहर में रोजाना कई टन कचरा निकल रहा हैं।वही मौके की नजाकत को समझते हुए नगर पालिका के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।7 वा वेतनमान और अनुकम्पा नियुक्ति इनकी प्रमुख मांगे हैं।वही हड़ताल के चलते नगर में हर जगह कचरे के ढेर जमे हुए हैं।ऐसी स्थिति में नागरिकों को सफाई करने वाले नेताओं की याद आ रही हैं जो चाहे जब हाथ में झाड़ू लेकर सफाई अभियान की फोटो मीडिया और सोशल मीडिया में छपवाते रहते हैं।जनता का मानना हैं की यह जनप्रतिनिधि सफाई कर्मचारियों की समस्या तो हल करवा नहीं सकते तो फिर क्यों ना ऐसे समय में यह और इनकी पार्टी के लोग जनता की मदद करें।वही सोशल मीडिया पर सक्रीय रहने वाली कांग्रेस के कई युवा नेता भी इस तरह से फोटो वाले सफाई अभियान की पोस्ट डाल रहे हैं।वही दूसरी ओर नगर पालिका और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस हड़ताल को खत्म कराने की कोई पहल नहीं की हैं।बहरहाल जो भी हो दीपावली जैसे बड़े पर्व पर जनता परेशान हैं और अपने नेताओं को कोस रही हैं।

No comments

Powered by Blogger.