पिपरिया में शमशान के बाहर मरे सुअर फिंकवा रही नगर पालिका

पिपरिया में शमशान के बाहर मरे सुअर फिंकवा रही नगर पालिका

पिपरिया-:-सांडिया रोड शमशान घाट पर आज कल अंतिम संस्कार करना काफी दूभर होता जा रहा हूं।दरअसल शमशान के बाहर नगर पालिका का कचरा डंपिंग ग्राउंड स्थित हैं।यंहा पर नगर पालिका शहर में मृत पड़े जानवरो को लाकर फेंक रही हैं। जिससे चारो ओर दुर्गन्ध का माहौल बना हुआ हैं।शनिवार को एक शव यात्रा में शामिल लोगों ने बताया की यंहा पर तो डम्पिंग ग्राउंड में मरे सुअर तक फेंके जा रहे हैं।जिससे सांस लेना मुश्किल हो गया हैं।वही शमशान जाने वाले रोड पर कचरा भी पड़ा हुआ हैं।जबकि इसके पहले कांग्रेस की नगर पालिका अद्यक्ष ने शान्ति वन को बगीचे का रूप देकर काफी साफ सुथरा बना दिया था।परंतु मौजूदा बीजेपी नगर पालिका अद्यक्ष राजीव जायसवाल शमशान तक की सफाई नहीं करवा पा रहे हैं।वही नगर पालिका CMO और सेनेटरी इंस्पेक्टर को भी नपा कार्यालय से शहर में निकलने की फुर्सत नही हैं।गौरतलब हैं की 20 साल बाद नगर पालिका में बीजेपी का अद्यक्ष बन पाया हैं।परंतु इसके बाद भी परिषद काम नहीं कर रही हैं।जिससे जनता में असंतोष हैं।

No comments

Powered by Blogger.