Google Analytics बनखेडी में पटरी पर कटी गाय का मांस घर लाने पर 3 महिलाएं गिरफ्तार... - Pipariya Peoples latest News update

बनखेडी में पटरी पर कटी गाय का मांस घर लाने पर 3 महिलाएं गिरफ्तार...

बनखेडी में पटरी पर कटी गाय का मांस घर लाने पर 3 महिलाएं गिरफ्तार...


पिपरिया:- पिपरिया विकासखण्ड के बनखेड़ी में पुलिस ने आज रेल पटरी पर कटी गाय का मांस घर ले जाने के जुर्म में 3 महिलाओ को गिरफ्तार किया हैं।बनखेडी थाना प्रभारी गिरीश खरे ने बताया की ओल नदी के पास रेलवे ट्रैक पर 1 गाय कट गई थी। जिसका मांस ठैनी गांव में रहने वाली 3 अपने घर ले गई और इसको पकाने की पूरी तैयारी कर ली थी।मौके पर पुलिस ने पहुँच कर अलग अलग परिवार की इन महिलाओ को गिरफ्तार कर लिया हैं।वही मामले में बजरंग दल कार्यकर्ता अनिल शर्मा की शिकायत पर इन 3 महिलाओं को रेलवे ट्रैक से कटी गाय का मांस सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मध्यप्रदेश गौ वंश प्रतिशोध अधिनियम की धारा 5/9 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया हैं। महिलाओ को शुक्रवार को पिपरिया कोर्ट में पेश किया जायेगा।वही आसपास रहने वालो की माने तो ऐसा पहली बार नहीं हुआ हैं।अक्सर रेल ट्रैक पर कटने वाली गाय-भैंस को वह ट्रैक से हटाते हैं।जिससे रेल यातायात सुचारू हो सके। फिर मांस घर ले आते हैं।परंतु इस बार मामला पुलिस में चला गया।

No comments

Powered by Blogger.