शमशान घाट की सफाई तक नहीं करा पा रही नपा!

शमशान घाट की सफाई तक नहीं करा पा रही नपा!

पिपरिया-:शहर की नगर पालिका परिषद् शमशान घाट की साफ-सफाई तक नहीं करा पा रही हैं।सांडिया रोड स्थित शान्ति वन को पूर्व नगर पालिका परिषद् अद्यक्ष श्रीमती सरिता बैस ने जंहा काफी सूंदर बगीचे का रूप दिया था तो वही मौजूदा नगर पालिका इस बगीचे की देख रेख तक नहीं कर पा रही हैं।बगीचे के कई पेड़ सुख रहे हैं तो वही कई फ़ीट ऊंची घास उग गई हैं।अंतिम संस्कार में शामिल होने आई जनता के बैठने के लिए बनी बेंच के आसपास काई जम रही हैं।वही यंहा मौजूद पेड़ कटिंग के आभाव में ख़राब हो रहे हैं।मौजूदा नगर पालिका अद्यक्ष राजीव जायसवाल भी मैदानी दौरे नहीं कर पा रहे हैं।जिसके चलते समूचे शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा रही हैं।वार्डो के पार्षद भी नगर पालिका की कार्यप्रणली से काफी परेशान हैं।पार्षदों का कहना हैं की हर काम के लिए स्टाफ अद्यक्ष से आदेश लेने की बोला करते हैं।वही शहर के नागरिकों का कहना हैं की शमशान जाने वाले रास्ते पर कचरा फैला रहता हैं।दरअसल यंहा पर नगर पालिका का डंपिंग ग्राऊँड हैं जिसका कचरा सड़क पर फ़ैल जाया करता हैं जिसको नगर पालिका साफ नहीं कराती हैं।

No comments

Powered by Blogger.