Google Analytics बीजेपी जिला कार्यकारणी नहीं बनाने पर कांग्रेस जिला अद्यक्ष ने किया कटाक्ष - Pipariya Peoples latest News update

बीजेपी जिला कार्यकारणी नहीं बनाने पर कांग्रेस जिला अद्यक्ष ने किया कटाक्ष

बीजेपी जिला कार्यकारणी नहीं बनाने पर कांग्रेस जिला अद्यक्ष ने किया कटाक्ष

पिपरिया-:-होशंगाबाद जिले में इन दिनों जिला बीजेपी संग़ठन की काफी किरकिरी हो रही हैं।जंहा संग़ठन के राष्ट्रीय अद्यक्ष अमित शाह भोपाल दौरे पर बीजेपी जिला कार्यकारणी नहीं बानाने को लेकर काफी नाराज दिखे तो वही मीडिया भी होशंगाबाद बीजेपी की गुटबाजी को लेकर काफी आक्रामक दिख रहा हैं।वही मामले में अब कांग्रेस जिला अद्यक्ष पुष्पराज पटेल ने भी बीजेपी जिला अद्यक्ष हरिशंकर जायसवाल पर कटाक्ष करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी हैं की अद्यक्ष जी यदी आपसे कार्यकारणी नहीं बन पा रही तो हम कुछ मदद करें।पुष्पराज के अनुसार उनके पास ईमानदार बीजेपी नेताओ के नाम हैं तो वही सटोरिये रेत और लकड़ी चोर बीजेपी नेताओ के नाम भी हैं जिनको जिला कार्यकरणी में शामिल किया जा सकता हैं।गौरतलब हैं की बीजेपी जिला अद्यक्ष की नियुक्ति हुए 10 माह का समय गुजर गया हैं।परंतु अभी तक जिला कार्यकारणी नहीं बन सकी हैं।वही राष्ट्रीय अद्यक्ष इस बात पर नाराजगी जता चुकें हैं की कार्यकर्ताओ को पद नहीं दोगे तो वह काम कैसे करेगा।वही बीजेपी जिला अद्यक्ष हरी भैया जिला कार्यकारणी में अपने नजदीकी और जमीनवहींन नेताओ को रखना चाहते हैं जिससे की उनका प्रभाव बना रहे।

No comments

Powered by Blogger.