पिपरिया के सांडिया में CM ने लगाया पौधा....वह भी सूख गया

पिपरिया के सांडिया में CM ने लगाया पौधा....वह भी सूख गया

पिपरिया--आज नर्मदा सेवा यात्रा का समापन अमरकंटक में हो रहा हैं।पिपरिया के सांडिया में आई नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह चौहान एवम् अतिथियों ने सांडिया के बाजार घाट पर पौधरोपण किया था।परंतु आज इस पौधा रोपण का बुरा हाल हैं।मौके पर केवल पौधा लगाने वाले शिवराज सिंह चौहान की नाम पट्टीका ही शेष रह गई हैं। वही मौके पर सभी पौधे सुख गए हैं।इन पौधो के रख रखाव की जवाबदारी वन विभाग की थी।इसी विभाग ने सांडिया आई नर्मदा सेवा यात्रा में पौधरोपण की जिम्मेदारी भी ली थी।परंतु नर्मदा सेवा यात्रा निकलते ही इस पौधरोपण का भी वही हाल हुआ जो सरकारी पौधरोपण का हुआ करता हैं।लोगो की माने तो लाखों रूपये का बिल हर बार पौधरोपण में लगा दिया जाता हैं।परंतु जब CM का पौधा ही वन विभाग नहीं बचा पाया तो फिर सामान्य नागरिकों के पौधों का क्या हाल होता होगा।वही स्थानीय जनप्रतिनिधी भी CM के लगाये पौधे की सुरक्षा नहीं करवा पाये।इन स्थानीय जनप्रतिनिधीयों ने CM के साथ पौधा लगवाते समय फोटो जरूर खिंचवाई थी।

No comments

Powered by Blogger.