पिपरिया में नोट बंदी के दौरान ज्यादा लेन देन आया इनकम टेक्स की नजर में

पिपरिया में नोट बंदी के दौरान ज्यादा लेन देन आया इनकम टेक्स की नजर में

पिपरिया--शुक्रवार को इनकम टेक्स विभाग ने शहर के 2 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सर्वे की कार्यवाही को अंजाम दिया। आयकर की इस कार्यवाही के बाद शहर जे व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ हैं।दरअसल जिस हरदेव इलेक्ट्रिकल्स पर कार्यवाही की गई हैं।वह शहर की बहुत ही छोटी इलेक्ट्रिकल्स की दुकान हैं। वही आयकर सूत्रों की माने तो नोट बंदी के दौरान इनने लाखों रूपये का लेनदेन किया हैं।जिस पर आयकर अधिकारीयों की नजर लगातार थी।इस विषय में हरदेव इलेक्ट्रिकल्स को नोटिस भी दिया गया था।परंतु उसका जवाब समय रहते आयकर विभाग को नहीं मिला।वही कागजातों की तहकीकात के बाद आयकर अधिकारीयों ने हरदेव इलेक्ट्रिकल्स पर 5 लाख रूपये का टेक्स लगाया हैं। तो वही संजय ट्रेडर्स पर 7 लाख रूपये का टेक्स लगाया गया हैं।दोनों ही प्रतिष्ठानों से चेक ले कर आयकर टीम वापिस इटारसी पहुँच गई हैं। आयकर विभाग के अनुसार 31 मार्च के बाद इस तरह के छापे और सर्वे की कार्यवाही में तेजी आएगी।

No comments

Powered by Blogger.