पिपरिया में अवैध होर्डिंग को बढ़ावा दे रही नगर पालिका

पिपरिया में अवैध होर्डिंग को बढ़ावा दे रही नगर पालिका

पिपरिया-इन दिनों शहर की नगर पालिका को सिर्फ एक ही कार्य सूझ रहा हैं।वह कार्य हैं चौराहे पर होर्डिंग लगाने का चाहे मुख्यमन्त्री का जन्म दिन हो या फिर पचमढ़ी बीजेपी विधायक प्रशिक्षण वर्ग हो नगर पालिका पिपरिया द्वारा होर्डिंग लगाये जा रहे हैं।हद तो तब हो रही हैं जब नगर पालिका अवैध होर्डिंग पर फ्लेक्स लगा रही हैं।यह अवैध होर्डिंग इन दिनों नागरिकों की जान पर भी बन रहे हैं।मंगलवारा चौराहे पर लगा होर्डिंग शुक्रवार दोपहर को भरभरा कर गिर गया।इस दौरान पान दुकान पर खड़े लोग इसकी चपेट में  आने से बाल बाल बच गए।वही जिन दुकानों के सामने यह अवैध होर्डिंग लगाये जा रहे हैं।उनके मालिक भी सत्ताधारी दल की नगर पालिका से डरते हैं।परंतु उनका कहना हैं की उनकी दुकान पूरी तरह ढँक जाती हैं।कई बार मना किया गया परंतु नगर पालिका वाले मानते ही नहीं हैं।वही जनता का भी कहना हैं की नगर पालिका होर्डिंग लगाने के बजाय जनहित से जुड़े कार्य करे तो बेहतर हैं।

No comments

Powered by Blogger.