Google Analytics पत्थर पर ट्रक खड़ा कर टायर ले गए चोर - Pipariya Peoples latest News update

पत्थर पर ट्रक खड़ा कर टायर ले गए चोर

पत्थर पर ट्रक खड़ा कर टायर ले गए चोर 


पिपरिया--पिपरिया में इन दिनों चोरो का आतंक बढ़ता ही जा रहा हैं।पहले चोर दुकानों और मकानों को निशाना बनाया करते थे परंतु अब चोर मुख्य सड़क किनारे खड़े वाहनों में भी चोरी कर रहे हैं।ऐसी ही वारदात का पता सोमवार दोपहर में चला जिसमें चोरों ने 2 ट्रकों को निशाना बनाते हुए उनके 3 टायर चोरी कर लिए। यह वारदात हथवास् में घटित हुई जिसमे चोरों ने नन्नू माहराज के ढाबे के पास खड़े 2 ट्रकों को अपना निशाना बनाते हुए पत्थर लगा कर उनके 3 टायरों को चोरी कर लिया।दरअसल रात के समय ट्रक चालक अपने वाहनों को सुरक्षित खड़ा कर गए थे।परंतु सुबह आकर उनको पता चला की उनके ट्रकों को पतथर् पर खड़ा कर कोई टायर चुरा ले गया हैं।मामले की रिपोर्ट मंगलवारा थाने में लिखी जा चुकी हैं।इलाके के ट्रांसपोर्टर मनोज जैन का कहना हैं की इस तरह से हथवास् में पहली बार ट्रक वालों के साथ ऐसी घटना घटी हैं जबकी ट्रक तो स्टेट हाइवे के किनारे खड़े हैं।जंहा से पुलिस का आना जाना लगा रहता हैं।घटना स्थल से 100 मीटर की दूरी मण्डी तिराहे पर पुलिस का 100 डायल वाहन दिन रात तैनात रहता हैं।जो की बेहद चिंता का विषय हैं।

No comments

Powered by Blogger.