सस्त्रबुद्धे और रामलाल की फोटो से नपा को परहेज

सस्त्रबुद्धे और रामलाल की फोटो से नपा को परहेज

पिपरिया-पचमढ़ी में बीजेपी के विधायकों एवम् पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया हैं।इस आयोजन के लिए विधायक,मंत्रीयो सहित पधाधिकारी पिपरिया के रास्ते पचमढ़ी पहुँचने लगे हैं।इन vvip के स्वागत के लिए पिपरिया के मुख्य चौराहे पर नगर पालिका द्वारा एक होर्डिंग लगाया गया हैं।इसमें कई वरिष्ठ नेताओ की फोटो लगाई गई हैं। परंतु इस फ्लेक्स में प्रदेश बीजेपी प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे एवँ राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल की फोटो इस फ्लेक्स में नहीं लगाई गई हैं। जबकी यह दोनों नेता ही मुख्य रूप से बीजेपी विधायकों और मंत्रीयों को प्रशिक्षण देंगें।परंतु नगर पालिका ने इन दोनों नेताओ की फोटो नहीं लगाई हैं।जबकी यह दोनों रास्ट्रीय स्तर के बीजेपी नेता हैं।वही इस फ्लेक्स में निवेदक नगर पालिका परिषद् पिपरिया लिखा गया हैं।इस फ्लेक्स में नगरीय प्रशासन मंत्री का भी फोटो नहीं लगाया गया हैं।जिसको लेकर भी शहर में चर्चा हैं की कम से कम cmo को तो मंत्री जी की फोटो का ख्याल रखना था। वही आम जनता का कहना हैं की नगर पालिका को शहर के विकास पर ध्यान देना चाहिए परंतु नपा अद्यक्ष राजीव जायसवाल रोजाना शहर के मुख्य चौराहे पर नए-नए होर्डिंग लगा कर अपने कर्त्तव्यों की इति श्री कर रहे हैं।
बीजेपी संगठन से प्रभावित नपा
वही इस होर्डिंग का खर्चा तो नगर पालिका वहन करेगी परंतु इसका फायदा बीजेपी पधादिकारियों को होता दिख रहा हैं। दरअसल इस पोस्टर में बीजेपी पिपरिया नगर,ग्रामीण मंडल,बनखेड़ी एवम् पचमढ़ी मण्डल के अद्यक्षों की फोटो लगाई गई हैं।वही इलाके में मरणांसन्न पडी कांग्रेस ने इसका अभी तक कोई विरोध दर्ज नहीं कराया हैं।जनता का कहना हैं की कांग्रेस नेता केवल सोशल मीडिया पर ही सक्रीय दिखते हैं। जबकी जमीन पर कांग्रेस के नेता गायब हैं।

No comments

Powered by Blogger.