गणतंत्र दिवस पर मलकीत सिंह हुए सम्मानित

गणतंत्र दिवस पर मलकीत सिंह हुए सम्मानित


 उज्जैन में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह कार्यक्रम में संयोगिता गंज csp मलकीत सिंह बरार को ऊर्जा मंत्री पारस जैन ने सम्मानित किया।इस दौरान कलेक्टर संकेत भोंडवे एवम् उज्जैन sp एम.एस वर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।गौरतलब हैं की श्री बरार ने अपने सेवा काल में कई साहसिक कार्य करते हुए पुलिस महकमे का नाम रोशन किया हैं। मलकीत सिंह बरार ने csp निशातपुरा भोपाल में रहते हुए 2 समुदाय में हो रहे दंगे-बलवे को अपनी तत्परता से रोक दिया था।जिसमे दोनों समुदाय हथियार बन्द होकर एक दूसरे को मारने पर उतारू हो चुके थे।इसी तरह भोपाल में ही पदस्थ रहते हुए एक बालक को अपहरण कर्ताओ के चुंगल से मुक्त कराया था।इसके लिए बरार और उनकी पूरी टीम को तत्कालीन गृह मंत्री बाबूलाल गौर ने भी सम्मानित किया था। वही बरार को उप निरीक्षक रहते हुए नक्सली इलाके में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए मध्य प्रदेश शासन ने आउट ऑफ़ टार्न प्रोमोशन देते हुए निरीक्षक बनाया था। उज्जैन में मंत्री के हाथों सम्मानित हुए csp मलकीत सिंह बरार को उनके शुभचिंतकों ने बधाई दी हैं।

No comments

Powered by Blogger.