रण विजय सिंह होंगें पिपरिया के नए SDOP

रण विजय सिंह होंगें पिपरिया के नए SDOP
 
 
  पिपरिया-पिपरिया पुलिस अनुविभाग में सबसे लंबी पारी खेलने वाले SDOP कमलेश कुमार खरपुसे का तबादला नरसिंहपुर कर दिया गया हैं। वही रण विजय सिंह कुशवाह को गृह विभाग से जारी हुए आदेश में पिपरिया का नया SDOP नियुक्त किया गया हैं।बुधनी से पिपरिया आ रहे SDOP रण विजय सिंह ने बुधनी में रहते हुए कई अंधे कत्लों का परदाफाश किया हैं।जिसमे शामिल अपराधियों को फाँसी की सजा भी हुई हैं। वही लोगों की माने तो अब रण विजय सिंह कुशवाह के आने के बाद पिपरिया पुलिस अनुविभाग में कसावट आएगी।दरअसल अभी पिपरिया पुलिस अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले सभी थाने प्रभारी T.I के भरोसे ही चल रहे हैं ऐसे में नवागत SDOP के सामने इलाके में कानून व्यवस्था को सख्त बनाने की चुनौती रहेंगी।

No comments

Powered by Blogger.