मुख्य चौराहे पर सफाईकर्मी ने लगाया आत्म दाह करने का पोस्टर

मुख्य चौराहे पर सफाईकर्मी ने लगाया आत्म दाह करने का पोस्टर 


पिपरिया--नगर पालिका की कार्य प्रणाली से आम जनता ही नहीं अब तो सफाईकर्मी भी इतने परेशान हो चले हैं की वह आत्म दाह तक की चेतावनी सार्वजानिक फ्लेक्स लगा कर दे रहे हैं। दरअसल शुक्रवार को नपा में कार्यरत रविशंकर बाल्मीक ने एक फ्लेक्स मुख्य चौराहे पर लगा दिया।जिसमें नगर पालिका अद्यक्ष राजीव जायसवाल एवम् नपा अधिकारीयों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया हैं।रविशंकर के अनुसार वह नपा पिपरिया में ड्राइवर के पद पर भर्ती हुआ था।परंतु उसको सफाईकर्मी के पद पर कार्य कराया जा रहा हैं।वह कई बार नगर पालिका में आवेदन दे चूका हैं परंतु हर बार उसको भगा दिया जाता हैं।जबकी रविशंकर के बाद भर्ती हुए लोगो को नियमित किया जा रहा हैं।रविशंकर के अनुसार यदी उसकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह 26 दिसम्बर को आत्म दाह कर लेगा। वही इस पोस्टर को नगर पालिका के दीनदयाल उपाध्याय कॉम्पलेक्स पर लगाया गया हैं।मुख्य चौराहे पर लगे इस फ्लेक्स की जानकारी पुलिस-प्रशासन को अभी तक नहीं लगी हैं यह काफी अचम्भे की बात हैं।

No comments

Powered by Blogger.