मजदूरों एकता के नारों से गूंजा नगर

मजदूरों एकता के नारों से गूंजा नगर

 
पिपरिया-विभिन्न मांगों को लेकर आज देश भर के ट्रेड यूनियन हड़ताल पर रहे।इस हड़ताल में पिपरिया के मजदूर संग़ठनों ने भी अपनी भागीदारी करते हुए सुबह रैली निकाली एवं उसके बाद मंगलवारा चौराहे पर आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मजदूर नेताओ ने अपनी बात रखी।मजदूर नेता श्रीगोपाल गंगुड़ा ने कहा की मजदूर की मजदूरी को छोड़कर हर चीज महंगी हो गई हैं।समाजवादी नेता गोपाल राठी ने कहा की देश भर के 18 कऱोड मजदूर आज हड़ताल पर हैं यह हड़ताल सरकार की मज़दूर विरोधी नीतियों को लेकर हो रही हैं।रेक पाइंट मजदूर संघ नेता तरुण सिलावट ने रेक पाइंट पर मजदूरों के शोषण की बात उठाई।इस दौरान किसान-मजदूर संगठन के दर्शन सिंह चौधरी ने अपने ओजस्वी भाषणों में मजदूरों की दुर्दशा पर प्रकाश डाला।चौधरी ने कहा की एक सरकार नाग नाथ हैं तो दूसरी सांप नाथ हैं।अब जनता को ही जागना होगा।मौजूदा सरकार के लोग विपक्ष में रहकर तो FDI का विरोध करते थे पर अब सरकार में आकर 100 प्रतिशत FDI की स्कीम ला रहे हैं।आम सभा को मजदूर नेता तुलाराम बेमन,अशोक पालीवाल,महेश मौर्य,हरी बाथरे सहित कई नेताओं ने सम्बोदित किया।

No comments

Powered by Blogger.