पिपरिया में 2 व्यापारियों के यंहा आयकर का सर्वे



पिपरिया शहर में एक बार फिर आयकर की टीम ने अपनी कार्यवाही कर लोगो को सकते में डाल दिया हैं।बुधवार दोपहर शहर में 3 गाड़ियों से आई एक दर्जन आयकर अधिकारियो  की टीम ने महादेव दाल मिल के घर और मिल में तो वही ज्वेलर्स गुलाब चंद्र कन्हैया लाल जैन के शोरूम पर सर्वे की कार्यवाही को अंजाम दिया।अभी कुछ माह पहले ही आयकर विभाग ने पिपरिया के 5 व्यापारियों के यंहा छापा मार 3 दिन तक कार्यवाही की थी।इस कार्यवाही के बाद यह सर्वे किया जा रहा हैं।आयकर विभाग सूत्रों के अनुसार उस समय छापों के दौरान महादेव दाल मिल की हिस्सेदारी शहर की गोल्डन सिटी रियालेटिज में पता चली थी।इसके बाद से ही महादेव दाल मिल के कागजातों और रिटर्न की पड़ताल की जा रही थी।ज्वेलर्स गुलाब चंद्र जैन के यंहा सर्वे की खबर के बाद सराफा व्यापारियों में हड़कंप देखने को मिला।शहर के बड़े व्यापारी सराफा कारोबारी अपने बैग में जेवरात और कागजात भर कर दुकानों से निकलते हुए दिखे।वही कई व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद करने में ही भलाई समझी

No comments

Powered by Blogger.