Google Analytics नागवंशी ने बांधे सैनिकों को रक्षा सूत्र - Pipariya Peoples latest News update

नागवंशी ने बांधे सैनिकों को रक्षा सूत्र

नागवंशी ने बांधे सैनिकों को रक्षा सूत्र

पिपरिया। भारतीय जनता पार्टी नेत्री एवं स्थानीय भाजपा विधायक ठाकुरदास नागवंशी की धर्मपत्नि श्रीमती ममता नागवंशी ने रक्षा बंधन के त्यौहार पर पचमढी पहुंचकर सेना शिक्षा कोर में प्रषिक्षण ले रहे सेना के जवानों को राखी बांधी इस दौरान पचमढी भाजपा परिवार के कई सदस्य उनके साथ मौजूद थे। श्रीमती नागवंशी ने कहा ही रक्षा बंधन हमारे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। पंरतु देश की रक्षा के लिए तैनात यह सैनिक भाई इस त्यौहार को मनाने के लिए कभी कभार ही अपनी बहनों के पास जा पाते हैं। यह लोग देश के लिए इतना त्याग कर रहे इसके चलते ही मैनें निर्णय लिया था की इस वर्ष की रक्षा बंधन सैनिक भाईयों की कलाईयों पर रक्षा सूत्र बांध कर मनाउंगीं। वही सैनिकों ने भी इस पूरे पारिवारिक माहौल का आंनद लेते हुए बताया की देश सेवा के जुनून में घर और परिवार से दूर रहते हुए इन बहनों का प्यार मिला है जो की दुनिया में केवल हिंदुस्तान में ही संभव है। इस रक्षा सूत्र अभियान में श्रीमती ममता नागवंशी के साथ पिपरिया भाजपा महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।

No comments

Powered by Blogger.