Google Analytics धूमधाम से मनी जन्माष्टमी - Pipariya Peoples latest News update

धूमधाम से मनी जन्माष्टमी

धूमधाम से मनी जन्माष्टमी 

पिपरिया-नगर में जन्माष्टमी का महापर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।अलसुबह से ही शहर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों का ताँता लगा रहा।इस अवसर पर सीमेंट रोड स्थित बालकृष्ण लाल जी की हवेली से अंतर राष्ट्रीय पुष्टीय मार्गीय वैष्णव परिषद् द्वारा भव्य शोभायात्रा निकली गई।इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए।शोभायात्रा में शामिल लोग कृष्ण भक्ति में पूरी तरह से लींन नजर आये।इस शोभायात्रा का नगर के विभिन्न संगठनो ने स्वागत किया।शोभायात्रा के समापन के अवसर पर महाआरती का आयोजन कर पंजरी का प्रसाद वितरण किया गया।रात12 बजे बाल कृष्ण लाल जी की हवेली में कृष्ण जन्म के विशेष दर्शन हुए।जिसमे कृष्ण के बाल रूप को पंचामृत स्नान कराये गए।इस दौरान भी भक्तों का जन सैलाब मंदिर परिसर में उमड़ पड़ा।वही शुक्रवार को मंदिरों में नंद उत्सव भी बड़ी ही धूम धाम से मनाया जायेगा।

No comments

Powered by Blogger.